भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से तीन युवक की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। वहीं स्कॉर्पियो चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है।
कैमूर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना परसिया गांव के पास रविवार सुबह हुई। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक सवार होकर भभुआ से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहनिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इधर, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई है। मरने वालों और घायल भभुआ थाना इलाके के बारे गांव के बताए जा रहे हैं।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और चालक की गिरफ्तारी करे। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि एक ही पल में तीन लोगों की जिंदगी छिन गई।