सत्तू पीने के बाद एक परिवार के लोग बीमार हो गए जिनमें से तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया जबकि चार लोग अभी भी बीमार हैं। मामला बिहार के वैशाली जिले का है।
खबर के मुताबिक सत्तू में काला नमक समझ कर हेयर पाउडर डाई मिला दिया गया जिसको पीने के बाद से ही इन लोगों को उल्टियां होने लगीं।
ग्रामीणों ने बीमार हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनको पटना के लिए रेफर कर दिया। पटना के रास्ते में तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक मरने वालों के नाम मंजू देवी, लालो देवी और सुमन देवी हैं। बाकी चार का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।