फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री संतोष सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, कहा- इतना नहीं दोगे तो बाबा सिद्दकी जैसा हाल करेंगे

Tue, 14 Jan 2025 04:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि अगर 30 लाख रुपये नहीं दोगे तो बाबा सिद्दकी जैसा हाल करूंंगा। जहां रहोगे वहीं मार दूंगा। 
विज्ञापन
मंत्री संतोष सिंह को मिली धमकी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर अब नीतीश सरकार के मंत्री मंत्री संतोष सिंह को धमकी दी गई है। श्रम मंत्री से बदमाशों ने कॉल और सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर  30 लाख रुपये की डिमांड की है। इतना ही नहीं रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले बदमाश ने खुद को लाॅरेंस बिश्नोई बताते हुए कि कहा कि जल्दी से जल्दी 30 लाख रुपये भेज दो। नहीं तो जिस तरह बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई, उस तरह तुम्हारा भी हाल होगा। घटना के बाद मंत्री संतोष सिंह ने फौरन बिहार के डीजीपी से इस मामले की शिकायत की। डीजीपी विनय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। 

विज्ञापन


बाबा सिद्दकी जैसा हाल करूंंगा
घटना की जानकारी देते हुए मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि दोपहर में लोगों से बातचीत कर रहा था। इस दौरान अनजान नंबर से कॉल आया। उसने कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं। 30 लाख रुपये दे दो। मैंने कारण पूछा तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद मैंने दो बार कॉल किया लेकिन उसने काट दिया। फिर तीसरी बात कॉल करने पर उसने फोन रिसीव किया। बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि अगर 30 लाख रुपये नहीं दोगे तो बाबा सिद्दकी जैसा हाल करूंंगा। मंत्री ने कहा कि धमकी देने के बाद उसने सोशल मीडिया मैसेंजर पर स्कैनर की तस्वीर भी भेजी। कह रहा था कि इस कोड को स्कैन कर पैसा ट्रांसफर कर देने। इसके बाद मंत्री ने भी कहा जो करना है कर लो मैं किसी से डरता नहीं हूं। मैं कोई रुपया नहीं दूंगा। 

30 लाख रुपये जल्दी ट्रांसफर कर दो
मंत्री को धमकी देने वाले बदमाश ने उनकी गाड़ी का नंबर 00011 भी बताया। साथ ही कहा कि जिस भी गाड़ी में बैठोगे, मार देंगे। कहीं भी रहोगे, किसी भी गांव में रहोगे, मैसेज कर उधर ही मार दूंगा। इसलिए अगर जिंदगी की सलामती चाहते है तो 30 लाख रुपये जल्दी ट्रांसफर कर दो। बदमाश ने यह भी कहा कि सोच कर बताना, दोबारा मैसेज नहीं करूंगा। तुम्हारी पार्टी में जितने भी लोग हैं, जिसको जो बोलना है बोल दो। तब तुझे बताऊंगा। वही इस मामले में कोतवाली डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी को भेज दिया गया। जांच हो रही जो भी इसमें दोषी होंगे उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें