फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शराब पीकर जज की गाड़ी रोक दी सब-इंस्पेक्टर ने; और, बिहार में शराबबंदी है!

Thu, 11 May 2023 06:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

बिहार में शराबबंदी है और इसका पालन करवाना पुलिस की जिम्मेदारी है लेकिन आलम यह है कि पुलिस वाले ही दिनदहाड़े शराब पीकर जज की गाड़ी को रुकवाते हैं और गाड़ी में बैठे लोगों को गाली गलौज करते हैं।
विज्ञापन
आरोपी S.I का शराब की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया में नशे की हालत में सब इंस्पेक्टर ने जज की गाड़ी को पहले ओवरटेक किया, फिर उनके ड्राइवर से दुर्व्यवहार किया। ड्राईवर के द्वारा गोगरी थाना में शिकायत करने पर उसी थाना के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मिश्रा को हिरासत में ले लिया गया है। जांच करने पर इंस्पेक्टर के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामला घटना गोगरी प्रखंड अंतर्गत राटन गांव के समीप की है।
विज्ञापन


क्या लिखा आवेदन में
गोगरी थाना में दिए आवेदन में ड्राइवर उमेश पासवान ने बताया कि गुरुवार दोपहर को वह सरकारी गाड़ी से  गोगरी व्यवहार न्यायालय के सब - जज को खगड़िया से गोगरी ले जा रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोक दिया। वह आदमी पुलिस के वर्दी में था। उसके गाड़ी पर पुलिस का सिंबल भी बना हुआ था। उस आदमी ने गाड़ी का शीशा नीचे करवा दिया और मेरे साथ गाली गलौज करने लगा। उसके मुंह से शराब की महक भी आ रही थी। जिसके बाद जज की गाड़ी ने मोटरसाइकिल का पीछा किया तो वो मोटरसाइकिल गोगरी थाना में घुस गया। वहां पता चला कि गाली गलौज करने वाला आदमी उसी थाना का सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मिश्रा है। जिसके बाद उक्त पुलिस कर्मी को हिरासत में ले लिया गया। जांच कराया गया तो ओमप्रकाश मिश्रा वाकई नशे में थे। अब उन पर आवश्यक कार्रवाई कर उन्हे जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

थानाध्यक्ष ने एस.आई को किया गिरफ्तार
इस संबंध में गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जज साहब के ड्राइवर द्वारा एसआई ओमप्रकाश मिश्रा के विरुद्ध आवेदन देकर शिकायत की गई है। जांच करने पर एसआई ओमप्रकाश मिश्रा को नशा में होने की पुष्टि हुई। फिलहाल उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आम आदमी हो या पुलिस कानून सब के लिए बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें