फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Murder Case: आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होने पर चार दिन से अनशन पर आठ माले कार्यकर्ता, दो की तबियत खराब

Thu, 30 Mar 2023 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बिहार के समस्तीपुर जिले में हुए स्वाति हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। इससे परेशान और आहत होकर परिजनों सहित माले कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं। इनमें से दो की तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन
अनशन पर आठ माले कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में उजियारपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित स्वाति और बतही दुष्कर्म व हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से चार दिनों से शहर के सरकारी बस स्टैंड में अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों में से दो की स्थिति गुरुवार शाम अचानक बिगड़ गई। स्थिति खराब होने पर अनशन कारी फूलन देवी और श्याम कुमार को सदर अस्पताल से पहुंचे डॉक्टरों की टीम ने स्लाइड लगाया।

विज्ञापन


अनशन स्थल पर पहुंचे डॉ गिरीश कुमार ने बताया, दो अनशनकारी की स्थिति काफी खराब है। उन्हें अस्पताल में मेडिकल की जरूरत है। हालांकि, वे लोग अनशन स्थल से उठना नहीं चाह रहे हैं, जिस कारण उन्हें मौके पर ही पानी लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अनशन और बढ़ता है तो अनशनकारी की स्थिति और खराब होगी।

क्यों अनशन पर बैठी हुई है हत्या पीड़ित की मां...
चौथे दिन अनशन पर बैठे हत्या पीड़ित स्वाति की मां फूलन देवी बताती हैं, गत वर्ष उनकी पुत्री स्वाति की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन स्थानीय पुलिस अपराधियों से सांठ-गांठ कर इस मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्या के मामले को आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे अनशनकारी श्याम ने क्या कहा...
अनशनकारी श्याम कुमार बताते हैं कि उनकी मां गूंगी थी। दो साल पहले उनके साथ भी सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी गई। मामले में भी उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। श्याम ने कहा कि अनशन के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगे।

बताते चलें, गत वर्ष 23 सितंबर की रात उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में घर में सो रही स्वाति का अपहरण के बाद दुष्कर्म किया गया था। फिर उसके घर में उसके शव को फंदे से लटका दिया गया था। स्वाति की मां का आरोप है, जिस समय शव बरामद हुआ था। उसके मुंह में उसकी पेंटी घुसाईं गई थी। उसके शरीर में कई जगहों पर मिट्टी के निशान थे, बावजूद पुलिस ने अपने इंक्वेस्ट में इसकी चर्चा नहीं की।

यहां तक कि इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसे आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया। उधर, श्याम कुमार का कहना था कि उसकी मां सतही देवी की हत्या भी गत वर्ष 24 अप्रैल को भिंडी के खेत में बदमाशों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक उस मामले में भी कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें