फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दो की मौत, 4 गंभीर

Tue, 09 May 2023 08:37 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली दर्जन भर महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो महिला की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है| कुछ महिलाएं चोटिल हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली दर्जन भर महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो महिला की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं 4 महिलाएं चोटिल हैं। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के घोरघट पीरदरगाह के समीप की है। घटना करीब 4:30 बजे सुबह की है। मृतका की पहचान कन्हैया पोद्दार की पत्नी सरस्वती देवी (35) और बबलू तांती की पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी महिलाएं
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह में करीब 4:30 बजे कुछ महिलाएं मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी। तभी घोरघट के पीरदरगाह के पास भागलपुर से मुंगेर की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन महिलाओं को रौंद ते हुए फरार हो गया। इस घटना में सरस्वती देवी और सविता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पूजा देवी और रुपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।कुछ अन्य महिलाएं भी चोटिल हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सुल्तानगंज अस्पताल में भारती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

लोगों ने किया सड़क जाम
स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित होकर घटनास्थल पर भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर राजद की महिला जिला अध्यक्ष आशा जयसवाल भी वहां पहुंची। उन्होंने परिजनों को मुआवजा देने की मांग पुलिस प्रशासन और सीओ से किया।
विज्ञापन


पुलिस ने खदेड़ कर ट्रक को पकड़ा
घटना  की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन और अंचल अधिकारी रवि कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। वहीं थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर आसपास के थानों को सूचना दी गई थी। इस क्रम में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरियारपुर की पुलिस ने खदेड़ कर ट्रक को पकड़ लिया है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। कार्रवाई और मुआवजा मिलने के आश्वासन पर लोगों ने एक घंटे बाद जाम को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें