फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटा सुधाकर नीतीश के खिलाफ, पिता जगदानंद बोले- आज नहीं तो कल, नीतीश करेंगे देश का नेतृत्व

Fri, 06 Jan 2023 04:38 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बेटे के उलट राज्य के सीएम की जोरदार तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए आज नहीं तो कल, नीतीश कुमार को निकलना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार पर दिया बड़ा बयान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयान दे रहे राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और इसी कारण मंत्रीपद गंवाने वाले सुधाकर सिंह के पिता व राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बेटे के उलट राज्य के सीएम की जोरदार तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए आज नहीं तो कल, नीतीश कुमार को निकलना ही पड़ेगा। उन्हें किंग मेकर लालू प्रसाद का आशीर्वाद मिल गया है। 

विज्ञापन


किंगमेकर लालू का आशीर्वाद मिल चुका है
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव ने एचडी देवगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल को प्रधानमंत्री बनाया था। बिहार हमेशा देश की राजनीति में भागीदारी करता रहा है और लालू प्रसाद यादव ने जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना आशीर्वाद दे दिया है तो यह तय हो गया है कि नीतीश देश का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें