फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: क्रिकेट खेलने गए युवक की गला रेतकर हत्या, बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट भी काटा

Mon, 04 Jan 2021 07:56 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक का गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया। साथ ही, उसका प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद भी ली, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। फिलहाल, आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन



यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में हुई। यहां 18 साल के युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक क्रिकेट खेलने गया था और अगले दिन उसकी लाश मिली। दरअसल, 3 जनवरी की सुबह ग्रामीण घूमने निकले तो उन्होंने बांध के पास युवक का शव पड़ा देखा। पुलिस के मुताबिक, युवक का गला रेता गया। साथ ही, उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया। 

हत्या के बाद फूटा गुस्सा
बता दें कि युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। ऐसे में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड से भी नहीं मिली मदद
इस मामले में सुराग हासिल करने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने जांच शुरू की, लेकिन डॉग स्क्वायड भी बगल की नदी के पास जाकर रुक गया। इसके चलते आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

तीन लोगों से पूछताछ शुरू
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें