फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सहरसा में मानवता शर्मसार, पुलिस ने लावारिस शव को रस्सी से बांधकर पहुंचाया सदर अस्पताल

Mon, 06 Feb 2023 09:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा पुलिस का एक ऐसा कृत्य जो मानवता को शर्मसार करती है। पुलिस ने एक लावारिश लाश को ऑटो के पीछे मृत जानवर की तरह रस्सी से बांधकर तकरीबन 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई।
विज्ञापन
पुलिस ने लावारिस शव को रस्सी से बांधकर पहुंचाया सदर अस्पताल - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा पुलिस का एक ऐसा कृत्य जो मानवता को शर्मसार करती है। पुलिस ने एक लावारिश लाश को ऑटो के पीछे मृत जानवर की तरह रस्सी से बांधकर तकरीबन 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। उस विडियो में साफ साफ दिख रहा है कि पुलिस एक लावारिस लाश के साथ किस तरह का सलूक कर रही है। पुलिस ने एक लावारिश लाश को ऑटो के पीछे मृत जानवर की तरह रस्सी से बांधकर तकरीबन 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। इतना ही नहीं, लाश लदे ऑटो पर एक भी पुलिसकर्मी नही थे। बगैर पुलिस के ही ऑटो पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। इस बाबत ऑटो चालक का कहना है कि सोनवर्षा  कचहरी ओपी प्रभारी के निर्देश पर शव को ऑटो पर लादकर रस्सी से बाँधा गया और फिर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं इस संबंध में चौकीदार का कहना है कि परमिनिया गांव के गेहूं खेत से लावारिश शव बरामद हुआ था। घटनास्थल पर ही पुलिस प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष के कहने पर शव को टेम्पू से बांधा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें