फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शहाबुद्दीन मामला, सोमवार को होगी सुनवाई

Fri, 16 Sep 2016 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
बिहार के बाहुबली और राज्य सरकार के गले की फांस बन चुके मोहम्मद शहाबुद्दीन की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। एक ओर जहां राज्य सरकार उनके खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी में है वहीं प्रसिद्ध वकील प्रशांत भूषण भी कुख्यात की रिहाई रद कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


भूषण की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई का निर्णय लिया है। वहीं बिहार सरकार ने भी हाइकोर्ट के आदेश को रद कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। 

दूसरी ओर पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मामले की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम भी बिहार रवाना हो चुकी है। पत्रकार की पत्नी की अपील पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। साफ हैं राजद नेता शहाबुद्दीन दोबारा मुश्किलों से घिर सकते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस ने शहाबुद्दीन के साथ दिखे पत्रकार हत्याकांड के आरोपी शार्प शूटर मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी के घर की कुर्की कर दी है।

हाइकोर्ट का निर्णय रद कराने को सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार

- फोटो : amar ujala
बता दें कि बिहार में जब से हाइकोर्ट ने तेजाब से नहला कर मारे गए दो भाइयों के चश्मदीद की हत्या के मामले में राजद नेता शहाबुद्दीन को जमानत दी है तब से बिहार में हंगामा खड़ा हो गया है। 

कोर्ट ने बेशक पैरवी और समय से रिपोर्ट दाखिल न करने के कारण शहाबुद्दीन को जमानत दी हो लेकिन इसके आरोप बिहार सरकार पर लग रहे हैं। विपक्षी आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ने लालू यादव के दबाव में जानबूझकर शहाबुद्दीन के खिलाफ कमजोर पैरवी की है जिसकी वजह से वह 11 साल बाद जेल से बाहर आने में सफल रहा। 

चौतरफा आलोचनाओं के बीच नीतीश सरकार ने अब मामले में हाइकोर्ट के फैसले के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। 
विज्ञापन

पीड़ित पिता की ओर से प्रशांत भूषण ने दायर की याचिका

- फोटो : ANI
इससे पहले मामले के पीड़ित चंदा बाबू उर्फ चंद्रकेश्वर प्रसाद की ओर से वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाइकोर्ट के निर्णय को गलत बताया। 

भूषण ने कहा ऐसे शख्स को हाइकोर्ट ने बेल दी है जिस पर जघन्य अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। भूषण ने कोर्ट के सामने तर्क रखा कि ऐसे व्यक्ति के बाहर रहते मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है और पीड़ित परिवार भी डर के साये में रहेंगे। इसलिए जल्द उसकी जमानत का निर्णय रद किया जाए। मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए सोमवार का दिन तय कर दिया है। 

दूसरी ओर पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या मामले में भी उनकी पत्नी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई जिसमें शहाबुद्दीन के खिलाफ चल रहे मामले को दिल्‍ली ट्रांसफर करने और जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। हालांकि इसी बीच सूचना ये भी आई है कि सीबीआई इस मामले की जांच के लिए सीवान रवाना हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें