फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIHAR : भागलपुर में बस और स्कूली वैन के बीच भयंकर टक्कर में बच्चा समेत कई घायल

Mon, 22 May 2023 02:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में बस और स्कूल वैन के बीच भयंकर टक्कर हो गई जिसमें बच्चे सहित कई लोग घायल हो गये हैं। घटना झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 की है। चालक सहित तीन बच्चों को गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
बस और स्कूली वैन में टक्कर के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में बस और स्कूल वैन के बीच भयंकर टक्कर हो गई जिसमें बच्चे सहित कई लोग घायल हो गये हैं। घटना झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 की है। चालक सहित तीन बच्चों को गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर कीपुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्कूली वैन और बस की टक्कर में क्षतिग्रस्त स्कूली वैन - फोटो : अमर उजाला
आमने सामने हुई टक्कर
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस भागलपुर से नारायणपुर जा रही थी जबकि स्कूली वैन नारायणपुर से बिहपुर की ओर जा रही थी। तभी एन एच 31 पर बस और स्दोकूली वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें बच्चा समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में नारायणपुर निवासी चालक संजीव उर्फ़ मोनू यादव, झंडापुर निवासी नीलमणि चौधरी का पुत्र रवि शंकर और हरिशंकर (10) की स्थिति गंभीर होने की वजह से इन्हें भागलपुर के मायागंज में भेज दिया गया जबकि रंजीत चौधरी की पुत्री रिया (10) समेत अन्य घायलों का इलाज झंडापुर पीएचसी में चल रहा है। मायागंज में सभी घायलों का इलाज शुरू किया गया लेकिन संजीव उर्फ़ मोनू यादव, रवि शंकर और हरी शंकर की गम्भिर्स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने इन तीनों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार इन तीनों की स्थिति गंभीर है। 

गलत साइड से बस ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूल में छुट्टी हुई थी। बिहपुर चौक के पास सनसाईन पब्लिक स्कूल की गाड़ी जिसमें बच्चे बैठकर घर जा रहे थे। अचानक विपरीत और गलत दिशा से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बस ने उस स्कूली वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में चालक सहित कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें