फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः पटना में 45 साल की विधवा के साथ गैंगरेप करने वाले सात लोग गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2020 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप करने वाले सात लोग गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

पटना के गौरीचक इलाके में एक महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप करने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी की गिरफ्तारी वीडियो वायरल होने के बाद हुई है। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए सभी लोग गौरीचक थानांतर्गत नयाचक फहीमपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


शनिवार को इस मामले में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा, 'यह घटना करीब एक महीने पहले हुई थी। पीड़िता की उम्र 45 साल के आसपास है और वह विधवा है।' 45 वर्षीय विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग उसे जबरन धमकी देकर अपने साथ वहां ले गए और दुष्कर्म किया। 
 

इसी दौरान युवकों ने महिला का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। शुक्रवार की शाम यह वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली। एसएसपी के मुताबिक इस मामले में आरोपितों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। उनके पास से बरामद मोबाइल और वीडियो भी सबूत के तौर पर पुलिस पेश करेगी। बकौल एसएसपी पुलिस ने अपने बयान पर ही गैंगरेप की घटना को लेकर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें