फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Sepaktakraw WC: सेपकटाकरा वर्ल्ड कप की सारी तैयारी पूरी, खेल मंत्री बोले- बिहार के लिए गर्व की बात

Tue, 18 Mar 2025 04:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बिहार में पहली बार सेपकटाकरा वर्ल्ड कप का आयोजन 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में 20 देशों की महिला व पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
जर्सी का अनावरण करते खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने आज पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित एक समारोह में भारतीय सेपकटाकरा टीम की जर्सी का अनावरण किया। इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, सेपकटाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया और भारतीय सेपकटाकरा टीम के सदस्य उपस्थित थे। खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि सेपकटाकरा वर्ल्ड कप की मेज़बानी बिहार के लिए गर्व की बात है। राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और इस वर्ल्ड कप से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि बिहार की अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में छवि भी सुदृढ़ होगी।

विज्ञापन



टीम की जर्सी पर बिहार का नाम दिखाई देगा

सेपकटाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच हुए समझौते के अनुसार, अगले एक वर्ष तक भारतीय सेपकटाकरा टीम की जर्सी पर बिहार का नाम दिखाई देगा। यह कदम राज्य की खेल क्षेत्र में पहचान बनाने और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजन
बिहार में पहली बार सेपकटाकरा वर्ल्ड कप का आयोजन 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जापान, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया, ईरान, वियतनाम, भारत, ब्राजील, पोलैंड, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, सिंगापुर, स्विट्ज़रलैंड, इंडोनेशिया, इटली, और चीनी ताइपे की टीमें भाग ले रही हैं। 300 से ज्यादा खिलाडियों और प्रशिक्षकों की भागीदारी इसमें रहेगी। 

विज्ञापन


तीन महिला, तीन पुरुष, और एक मिश्रित स्पर्धा शामिल

वर्ल्ड कप में रेगु, डब्ल्यू, और क्वाड की कुल सात स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें तीन महिला, तीन पुरुष, और एक मिश्रित स्पर्धा शामिल हैं। मेजबान भारत की महिला और पुरुष टीमें सभी स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगी। 20 से 25 मार्च तक कुल 150 मैच खेले जाएंगे, जो खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव प्रदान करेंगे। ऑल बिहार सेपक टाकरा एसोसिएशन के ट्रेजरर डॉ. करुणेश कुमार ने बताया कि इंडिया टीम में बिहार के बॉबी कुमार भी शामिल हैं। मैचों के दौरान पटना के दर्शकों का फोकस उनपर रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें