फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चलती कार में चिंगारी देख तुरंत उतरे वरना 4 मिनट में हो जाते खाक

Fri, 13 Jan 2023 06:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नवादा जिला में अचानक एक चलती कार में आग लग गई। चलती कार में चिंगारी देख तुरंत कार में बैठे दोनों सवार उतर गए वरना 4 मिनट में ही दोनों जल कर राख हो जाते।   
विज्ञापन
चलती कार में चिंगारी देख तुरंत उतरे वरना 4 मिनट में हो जाते खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिला में अचानक एक चलती कार में आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नही हुआ। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कचना मोड़ के पास हुई। आनन-फानन में कार में बैठे दो लोग कार से बाहर निकल कर अपनी-अपनी जान बचाई लेकिन कार को जलने से बचाया नही जा सका। कार में आग लगने की वजह लोग शॉर्टसर्किट बता रहे हैं। कार में दो लोग सवार थे। कार मालिक गोलू कुमार समस्तीपुर जिला के रहने वाले हैं। वे अपने दोस्त के साथ जमुई के सिकंदरा से कौआकोल जा रहे थे। तभी गोलू की नजर कार के इंजन से निकलते चिंगारी पर पड़ी। चिंगारी देखते ही गोलू घबडा गये और तुरंत उन्होंने अपनी कार को सडक के किनारे खड़ा कर दिया। कार से बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि आग धीरे धीरे कार में फैलने लगी। सोनू ने बताया कि इंजन से निकलते चिंगारी को देखकर वे घबडा गये थे। तुरंत उन्होंने अपनी गाडी को सडक के किनारे खड़ा कर दिया और आग को बुझाने के लिए इधर उधर दौड़ कर लोगों से मदद मांगने लगे। लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, कार में आग पूरी तरह से लग चुकी थी। सडक पर धू धू कर जलते कार को देखकर वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया । स्थानीय लोगों ने कार में आग लगने की जानकारी फायर बिग्रेड को दी, परंतु आग इतनी तेज लग चूकी थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गई । धू-धू कर जलते कार को देखकर लोग जहां तहां खड़े हो गये। कुछ देर में अग्निशमन की गाडी भी घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तबतक कार जलकर राख हो चूकी थी। 

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट की आशंका 
कार में अचानक आग लगने के क्या कारण हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन कुछ लोग आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट भी बता रहे हैं।   
 


  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें