फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karakat Lok Sabha: काराकाट में सत्ता का संग्राम; चाय पर चर्चा में विकास, रोजगार समेत इन मुद्दों पर बात

Thu, 16 May 2024 11:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज काराकाट  लोकसभा क्षेत्र में है। सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भी बिहार में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत काराकाट लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंच चुका है। यह सीट काफी चर्चा हैं। इस बार इस सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। महागठबंधन ने वरीय नेता राजराम सिंह को टिकट दिया है। वहीं भाजपा से पसंदीदा सीट नहीं मिलने पर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं। इन सब के बीच काराकाट लोकसभा क्षेत्र के डालमियानगर में चाय पर चर्चा के बहाने वोटरों से उनके मन की बात पूछी गई। चाय की चुस्की के साथ काराकाट लोकसभा सीट के मतदाताओं ने इलाके में विकास, जाम, उद्योग, रोजगार समेत कई मुद्दों पर बात की।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें