मुजफ्फरपुर में एक प्रतिष्ठित होटल संचालक के घर में घुसकर अपराधियों ने बड़ी लूट की है। इस दौरान घर की घर की महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई है। घटना देर रात की है। घटना सदर थाना क्षेत्र सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा की है। होटल संचालक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनके घर में घुसकर अपराधियों ने बड़ी लूट की है। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया है।