फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: तेजप्रताप यादव ने सरकार से मांगी वाई स्तर की सुरक्षा, डीजीपी को चिट्ठी लिख कहा- जान से मारने की धमकी मिली

Mon, 14 Feb 2022 07:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एक दिन पहले खबर आई थी कि तेजप्रताप के सरकारी आवास पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट भी हुई। अज्ञात लोगों की तरफ से तेज प्रताप के सहयोगी सृजन स्वराज को जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालू प्रसाद यादव के बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजप्रताप यादव ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को चिट्ठी लिख अपने लिए वाई स्तर की सुरक्षा मांगी है। तेजप्रताप ने चिट्ठी में कहा है कि हाल ही के दिनों में उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा से विधायक हैं।  
विज्ञापन


तेजप्रताप की चिट्ठी में क्या?
तेज प्रताप ने अपनी चिट्ठी में कहा, "वर्तमान में मैं 2 एम, स्ट्रैंड रोड, पटना में निवासित हूं। पूर्व में मैं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री के पद पर भी रह चुका हूं। प्रतिदिन मुझसे हजारों लोग मिलने आते है एवं समय-समय पर मुझे राज्य के नक्सली क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में जनता की समस्या के संबंध में जाना रहता है। विगत दिनों मेरे आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा किया गया था। जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। अतःसुरक्षा की दृष्टि से मुझे वाई श्रेणी सुरक्षा प्रदान करने हेतु आदेश दिया जाए।

रविवार को हुआ था हमला
इससे पहले रविवार को ही खबर आई थी कि तेजप्रताप के सरकारी आवास पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट भी हुई। अज्ञात लोगों की तरफ से तेज प्रताप के सहयोगी सृजन स्वराज को जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी। यह घटना रविवार शाम 6.30 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पटना के सचिवालय थाने में मामला दर्ज कराया गया है। सृजन स्वराज ने सचिवालय थाने में शिकायत कर बताया कि गौरव यादव ने अपने दस लड़कों के साथ तेज प्रताप यादव के आवास टूएम स्टैंड रोड, पटना में जबरदस्ती घुसकर जान से मारने की धमकी दी। आगे शिकायत में कहा कि वह शराब पिए हुए था। सृजन ने थानाध्यक्ष से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उसने अपनी जान के खतरे की बात करते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें