फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar:आरसीपी सिंह महागठबंधन पर जमकर बरसे, कहा - नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर नहीं दिनकट्टू यात्रा पर निकले

Mon, 13 Feb 2023 08:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह  महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिहार का विकास करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर नहीं बल्कि दिन कट्टू यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन
आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर नहीं बल्कि दिन कट्टू यात्रा पर निकले हैं - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह महागठबंधन पर जमकर बरसे । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिहार का विकास करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर सहयोगी दल हावी है। यही वजह है कि नीतीश कुमार अपने सहयोगी दलों के परेशानी से बचने के लिए ये समाधान यात्रा के नाम पर पटना से निकल गए हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर नहीं बल्कि दिन कट्टू यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाधान यात्रा में लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आलम तो यह है कि स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि को भी वे इस कार्यक्रम से दूर रखते हैं। आरसीपी सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी नीतीश कुमार पर हमलावर होते दिखे।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार  देश के इकलौते ऐसे राज्य के मुख्यमंत्री हैं जो खुद से अपना मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन


नीतीश कुमार को दी नसीहत 
आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को बातों ही बातों में नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि सोच बड़ा रखियेगा तो आगे जाईयेगा । उन्होने कहा कि सोच ऐसा नहीं रखना चाहिए कि किसी मुखिया को फंसा देना, किसी पर जांच करवा देना ये बड़ा नहीं बल्कि छोटी मानसिकता है।

उपेन्द्र कुशवाहा पर दिखे नरम 
आरसीपी सिंह ने संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा के संबंध में कहा कि उनके साथ जदयू ठीक नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। लूट, अपराध हत्या का दौर बिहार में फिर से शुरू हो गया है। कटिहार में महिला पुलिस आरक्षी को मार दी जा रही है। नीतीश कुमार मजबूर हैं। वह चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें