फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना के गांधी मैदान में रावण वध समारोह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की भगवान श्रीराम की आरती

Tue, 20 Oct 2026 07:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी पर आयोजित रावण वध समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती की। इसके बाद रावण सहित तीन पुतलों का दहन किया गया।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे। श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजकों ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप की आरती की। तत्पश्चात बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों का बारी-बारी से दहन किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी और विधायक संजय कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन


पढ़ें: थार की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चालक फरार; 10 मीटर तक घसीटता रहा

इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार, चेयरमैन कमल नोपानी, ट्रस्ट के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें