फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान के पूर्व जदयू विधायक के घर पर पुलिस ने की छापेमारी, शराब रखने की थी सूचना

Mon, 27 Mar 2023 05:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान के पूर्व जदयू विधायक के घर पर पुलिस ने शराब रखने की सूचना पर छापेमारी की लेकिन घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। मामला जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र का है। लोगों का कहना है कि जिस समय पुलिस छापेमारी करने गई थी,  श्याम बहादुर सिंह घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
बड़हरिया विधानसभा के जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के पूर्व जदयू विधायक के घर पर पुलिस ने शराब रखने की सूचना पर छापेमारी की लेकिन घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। मामला जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सारण डीआईजी कार्यालय के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में बड़हरिया विधानसभा के जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर पर पुलिस ने छापेमारी किया। इस छापेमारी में जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस भी मौजूद थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी उस समय पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह घर पर मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन


बैरन लौटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़हरिया विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर पर छापेमारी करने गई पुलिस को यह सूचना मिली थी कि उनके घर में प्रतिबंधित शराब रखी हुई है। घर में शराब होने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके घर में छापेमारी कर दी। लेकिन छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से कुछ भी बरामद नहीं हो पाया। जिस वजह से पुलिस को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा।

सुर्खियों में रहते हैं पूर्व जदयू विधायक
बड़हरिया विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वह कभी डांस कर के सुर्खि में आते हैं तो कभी पियक्कड़ सम्मेलन करा कर। फिलहाल इस छापेमारी को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
श्याम बहादुर सिंह के घर पर छापेमारी मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस का कहना है कि पुलिस पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर पर छापेमारी करने गई थी लेकिन इस दौरान पुलिस को वहां से क्या मिला यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें