फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रियंका गांधी ने यह आंकड़े दिखाए, कहा- डबल इंजन सरकार महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही है

Mon, 09 Jun 2025 06:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने लिंगानुपात को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अन्य राज्यों के आंकड़े भी दिखाए। सरकार से साफ तौर पर पूछा कि बिहार में ही ऐसी स्थिति क्यों है?
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव में प्रदर्शन बेहतर हो, इसके लिए कांग्रेस हर संभव कोशिश करना चाहती है। राहुल गांधी लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। अब उनकी बहन और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बिहार में सबसे कम लिंगानुपात को लेकर उन्होंने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि बिहार में प्रति हजार लड़कों पर सिर्फ 891 लड़कियां पैदा हो रही हैं।

विज्ञापन


बच्चों में बेटियों की संख्या लगातार गिर रही है?
प्रियंका गांधी ने पूछा कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि जन्म लेने वाले बच्चों में बेटियों की संख्या लगातार गिर रही है? एक तरफ महिलाओं पर लगातार हो रही बर्बरता और दूसरी तरफ लिंगानुपात के मामले में देश में सबसे खराब स्थिति इस बात का संकेत है कि बिहार की डबल इंजन सरकार महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि राज्य की "डबल इंजन" सरकार महिलाओं के लिए "खतरनाक" साबित हो रही है।
 
1,000 लड़कों पर केवल 891 लड़कियां पैदा हो रही हैं
कांग्रेस नेत्री ने एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया किया। इसमें यह बताया गया था कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2022 के अनुसार, बिहार में जन्म के समय लिंगानुपात 891 है। इसके बाद महाराष्ट्र (906), तेलंगाना (907), हरियाणा (909) और उत्तराखंड (910) का स्थान है। उन्होंने कहा कि बिहार में 1,000 लड़कों पर केवल 891 लड़कियां पैदा हो रही हैं। यह अनुपात 2020 में 964 था, जो 2021 में घटकर 908 हो गया और 2022 में केवल 891 पर रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें