कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि 2025 के चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार के युवाओं के 10 लाख रोजगार देगी। इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में 400 पार करना है इसके लिए बिहार की सभी 40-40 की सीटों को जितना है। सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को केवल अपने परिवार की चिंता है। उन्हें बिहार की जनता से कोई लेना देना नहीं है।
सम्राट ने कहा कि भाजपा संकल्पों के आधार पर काम करती है। वायदा के मुताबिक बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पूर्व राज्य के 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वायदा पूरा करेगी इसके लिए उन्होंने मंच से जनता का वायदा मांगा। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचे थे। कर्पूरीसभागार में आयोजित अभिनंद समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सबका सपना पूरा करते हैं।
सम्राट चौधरी ने कहा कि समस्तीपुर के गुदरी के लाल कर्पूरी ठाकुर के मरे हुए 30 साल से अधिक समय बीत चुका था। लेकिन, उनके बारे में किसी ने नहीं सोचा। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया। बाकी लोग तो अपने परिवार की सोचते हैं। उन्होंने कहा कि देश में दलित व पिछड़ों को आरक्षण के पीछे शुरू से जनसंघ के लोग रहे हैं। भारत में मंडल कमिशन भाजपा के समर्थन से लागू हुआ। इस मौक पर सम्राट चौधरी समस्तीपुर की दोनों सीट एनडीए को जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि सबका सपना मोदी जी पूरा कर रहे हैं। लोगों के लिए पक्का मकान बन रहा है कि वहीं 500 सालों से बनवास झेल रहे श्रीराम के लिए पक्का व भव्य मकान मोदी जी के कारण बन कर तैयार हुआ। इधर, कर्पूरी सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता जगन्नाथ ठाकुर, विघायक राजेश कुमार, विरेंद्र पासवान, देवेश ठाकुर, एमएमलसी डॉ तरुण चौधरी, रामसुमिरण सिंह, आदि बड़ी संख्या में भाजपा के नेता उपस्थित थे।