फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: अब लालू की जगह तेजस्वी लेंगे पार्टी का हर फैसला, विधानमंडल दल की बैठक में हुआ निर्णय

Wed, 01 Jun 2022 08:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मंगलवार को राबड़ी आवास में विधानमंडल दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी का हर फैसला लेने का अधिकार दिया गया।
विज्ञापन
लालू-तेजस्वी यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) में अब लालू प्रसाद की जगह तेजस्वी यादव पार्टी का हर फैसला लेंगे। यानी आरजेडी में अब जो भी फैसला तेजस्वी (Tejashwi Yadav) लेंगे वो सबको मंजूर होगा। राबड़ी आवास पर हुई विधानमंडल दल की बैठक में लालू प्रसाद यादव के सामने इस बड़े निर्णय की घोषणा की गई।

विज्ञापन


सभी विधायकों ने उठाया हाथ
बता दें कि मंगलवार को आरजेडी के विधानमंडल दल में लालू प्रसाद यादव ने सभी विधायकों से हाथ उठवा कर ये पूछा  कि अगर तेजस्वी यादव कोई भी फैसला लेंगे उसपर आप लोग सहमत होंगे? इस पर सबने हां कहा। फिर पूछा गया कि तेजस्वी यादव पर भरोसा और विश्वास है? इसमें भी सबने हामी भर दी। 

आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने लाया था प्रस्ताव
आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और विधायक आलोक मेहता (RJD Alok Mehta) की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया था कि तेजस्वी यादव पार्टी से संबंधित जो भी नीतिगत फैसला लेंगे इस पर सबकी सहमति होगी तो इस बैठक में मौजूद पार्टी के सभी नेताओं ने हां में जवाब दिया। 
विज्ञापन




अब तेजस्वी को राजद अध्यक्ष बनाने की भी उठी मांग
दरअसल, लालू प्रसाद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे हैं ऐसे में पार्टी का नीतिगत फैसला वे सही ढंग से नहीं ले पा रहे हैं। इस वजह से अब पार्टी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने अध्यक्ष लालू यादव को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपने की सलाह दी है। राजद नेता ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि चाहे विधान परिषद हो या राज्यसभा, इन सदनों में कौन जाएगा यह तय करने की स्वतंत्रता उनके छोटे बेटे तेजस्वी को दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें