लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) के लिए भाजपा (BJP) और जदयू (JDU) दोनों अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बैठक में देशभर के 750 नेता हिस्सा ले रहे हैं। वहीं जदयू ने भी शनिवार को अपने सभी प्रकोष्ठों की बैठक अपने कार्यालय में बुलाई।
भाजपा (BJP) बिहार में एकला चलो की नीति पर तैयारी कर रही है। लोस चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) और विस चुनाव 2025 (Bihar assembly election 2025) में भाजपा जदयू (BJP JDU) से अलग चुनाव लड़ सकती है। इसकी तैयारी भाजपा की सात राष्ट्रीय मोर्चा की दो दिवसीय संयुक्त कार्यसमिति बैठक के दौरान देखने को मिली।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) के लिए भाजपा (BJP) और जदयू (JDU) दोनों अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बैठक में देशभर के 750 नेता हिस्सा ले रहे हैं। वहीं जदयू ने भी शनिवार को अपने सभी प्रकोष्ठों की बैठक अपने कार्यालय में बुलाई। वैसे विधानसभा चुनाव में भी भाजपा अपने दम पर बिहार में खड़ा होना चाहती है लेकिन इस पर कुछ खुलकर नहीं बोल रही है।
भाजपा मिशन 2024 के लिए जातीय जनगणना को साधने की तैयारी में है और उसकी नजर बिहार के सवर्ण वोट बैंक पर है। लोकसभा के लिए पार्टी ने बिहार से 35 सीटों का लक्ष्य रखा है। अगर पार्टी यह लक्ष्य हासिल कर लेती है तो उसके लिए 2024 में केंद्र की सत्ता की राह आसान हो जाएगी।
विस चुनाव के लिए पार्टी ने 200 सीटों का लक्ष्य रखा है। इन 200 विधानसभाओं में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को रात्रि प्रवास के लिए कहा गया है।