फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: बिहार के इस कड़क IPS को बीएसएपी का समादेष्टा बनाया, जानिए, किस अधिकारी की कहां हुई पोस्टिंग

Wed, 08 Jan 2025 08:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला हुआ है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा बुधवार शाम को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने बिहार के चर्चित और कड़क युवा आईपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश को बोधगया भेज दिया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला हुआ है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा बुधवार शाम को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने बिहार के चर्चित और कड़क युवा आईपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश को बोधगया भेज दिया है। अब उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17, बोधगया का समादेष्टा बनाया गया है। वह पहले जमुई के एसपी थे। पिछले साल सितंबर माह में ही उनकी पोस्टिंग हुई थी। लेकिन, करीब साढ़े तीन महीने में ही उनका तबादला कर दिया गया। चंद्र प्रकाश 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जमुई के एसपी बनने से पहले वह पटना मध्य में पुलिस अधीक्षक और उससे पहले भोजपुर जिले में पुलिस पदाधिकारी के रूप में योगदान दे चुके थे।

विज्ञापन


आतंकवाद निरोधक दस्ता के एसपी बने नीरज कुमार सिंह
आईपीएस नीरज कुमार सिंह को आतंकवाद निरोधक दस्ता का एसपी बनाया गया है। वह सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण), पटना में पदास्थापित थे। 2014 बैच के अधिकारी संजय भारती को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण), पटना में तैनात किया गया है। वह कटिहार रेल में एसपी थे। इधर, विशेष कार्य बल (अभियान) के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 में समादेष्टा बनाया गया है। वह विशेष कार्य बल (अभियान), पटना के एसपी के प्रभार में रहेंगे। वहीं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 के समादेष्टा हरि शंकर कुमार को कटिहार रेल का अधीक्षक बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें