फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में तीसरी बार पुलिसकर्मियों ने शराब नहीं पीने की ली शपथ

Tue, 22 Dec 2020 03:00 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के डीजीपी एसके सिंघल - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में तीसरी बार पुलिसकर्मियों ने शराब नहीं पीने और शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की शपथ ली। यह शपथ बिहार के नए डीजीपी एसके सिंघल ने बिहार पुलिस को दिलाई। इस दौरान डीजीपी के साथ सभी पुलिसकर्मियों ने आजीवन शराब नहीं पीने की कसमें खाई।    

विज्ञापन


सोमवार को बिहार पुलिस ने यह शपथ लिया कि अपने जीवन काल में कभी शराब का सेवन नहीं करूंगा, यदि इस कार्य में मैं लिप्त पाया गया तो कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होउंगा।

पुलिसकर्मियों को बताया गया कि शराब का सेवन स्वास्थ्य एवं परिवार के लिए हानिकारक है। वह समाज के लोगों को शराब न पीने के लिए भी जागरूक करेंगे। इस कार्य में समाज के अन्य लोगों की भी मदद लेने की बात कही गई। निर्देशित किया गया कि सूचना तंत्र मजबूत कर शराबबंदी कानून को जिले में सख्ती से लागू कराएं। यह सभी की जिम्मेदारी व जवाबदेही और हमारा कर्तव्य भी है।    
विज्ञापन


इसके पहले भी कई दफे बिहार के पुलिसकर्मी शराब नहीं पीने की शपथ ले चुके हैं। बावजूद इसके बिहार के पुलिसकर्मियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। पुलिस द्वारा शराब पीने, कारोबार में शामिल होने की हर दिन कई शिकायतें मिलती हैं।

शराबबंदी कानून लागू रहने के बाद भी बिहार में शराब का कारोबार धडल्ले से जारी है। इस धंधे में पुलिसकर्मी भी अपरोक्ष रूप से शामिल रहते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एक बार फिर से सीएम नीतीश ने सभी पुलिस कर्मियों को शराब नहीं पीनें की शपथ लेने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें