भाजपा विधायक नारायण साह के लापता होने का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के बेतिया में असामाजिक तत्वों ने पूर्व पर्यटन मंत्री सह नौतन के भाजपा विधायक नारायण साह के लापता होने के पोस्टर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को चस्पाया था। इसको लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा ने एसपी और नौतन थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने दिए गए आवेदन में एसपी और नौतन थानाध्यक्ष से असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आवेदन में बताया कि असामाजिक तत्वों ने भाजपा विधायक नारायण साह की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। वहीं नौतन में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद डॉ संजय जायसवाल ने भी ऐसी हरकत करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।