फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गणतंत्र दिवस पर पूर्णिया में फहराया गया पाकिस्तान का झंडा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 27 Jan 2023 03:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस के मुताबिक, एक मस्जिद से सटे एक घर में पाकिस्तान का झंडा फहराया हुआ पाया गया। पुलिस ने आगे बताया कि घर के मालिक की पहचान मुबारकदीन के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस को मौके पर गुरुवार को बिहार के पूर्णिया जिले के मधुबनी सिपाही टोला में कथित तौर पर एक पाकिस्तानी झंडा फहराया गया। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि इस घटना से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एक मस्जिद से सटे एक घर में पाकिस्तान का झंडा फहराया हुआ पाया गया। पुलिस ने आगे बताया कि घर के मालिक की पहचान मुबारकदीन के रूप में हुई है। एसएचओ मधुबनी पवन चौधरी ने कहा कि इस मुद्दे पर एसडीओ पूर्णिया के साथ चर्चा की गई है।

एसएचओ ने कहा कि हम घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने की सूचना मिलने पर तुरंत पहुंचे। झंडे को हटा दिया गया है। इस मामले को एसडीओ पूर्णिया के समक्ष उठाया गया। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें