बिहार में शराब पीकर हंगामा करने के मामले में बीते दिन गिरफ्तार हुए बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह को बेल मिल गया है।
Bihar Police Men's Association Pres Nirmal Singh, who was arrested y'day for creating ruckus after consuming liquor has been granted bail.
— ANI (@ANI_news) May 5, 2017
बीते दिन निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप यह था कि उन्होंने पटना पुलिस लाइन में शराब पी लेने के बाद नशे में धुत्त होकर हंगामा किया था। गिरफ्तारी के बाद निर्मल सिंह को न्यायालय में पेश किया गया। सिंह का मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसमें शराब पीने की पुष्टी हुई, जिसके बाद सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
बहरहाल, एक दिन के बाद ही बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह को बेल मिल गया।