फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: घूस लेते हुए दरोगा का वीडियो वायरल, SSP ने किया निलंबित; तीन माह के अंदर चार पुलिसकर्मी नपे

Fri, 22 Nov 2024 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि बाजितपुर थाना के दरोगा शशिभूषण रजक का रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जांच के बाद दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिला के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी इन दिनों लगातार लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। ताजा मामला बाजितपुर थाना से जुड़ा है। थाने में पदस्थापित दरोगा शशिभूषण रजक के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसएसपी ने जांच के बाद तत्काल आरोपी दरोगा को निलंबित करते हुए लाइन हजारी कर दिया है। अभी दो दिन पहले ही फेकला थानाध्यक्ष और एक दरोगा को पैसा लेकर गिरफ्तार वारंटी को छोड़ देने के मामले में निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन


आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया
जिले के बाजितपुर थाना में तैनात दारोगा शशिभूषण रजक ने कांड संख्या 34/24 में अनुसंधानक है। उन्होंने इस मामले को लेकर पीड़ित के पक्ष में पैरवी करने को लेकर रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद रिश्वत की रकम देते हुए वीडियो वायरल हुआ। मामला जैसे एसएसपी के संज्ञान में आया कि उन्होंने इस मामले की जांच का जिम्मा बेनीपुर के एसडीपीओ और बहेड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर को दिया। दोनों अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में मामला सही पाया गया। इसका रिपोर्ट दोनों अधिकारियों ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी को सौंप दिया। रिपोर्ट मिलते ही आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। 

वारंटी को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप
दो दिन पहले फेकला थाना की थानाध्यक्ष पूजा कुमारी और दरोगा पन्नालाल सिंह को गिरफ्तार वारंटी को पैसे लेकर छोड़ने के आरोप में निलंबित किया गया। जबकि इस मामले में फेकला थाना के ड्राइवर की संलिप्तता की भी जांच चल रही है। इसी थाना की थानाध्यक्ष तृषा सैनी और एक चौकीदार को तीन महीने पहले शराब कारोबारी से सांठगांठ और रुपये के लेनदेन के आरोप में निलंबित किया गया था। इस सम्बंध ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि बाजितपुर थाना के दरोगा शशिभूषण रजक का रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसकी जांच के लिए बेनीपुर एसडीपीओ और बहेड़ा अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर को दिया गया था। जांच के बाद दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें