फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बजेगी ये घंटी, पुलिस को सुननी पड़ेगी फरियाद

Mon, 27 Jan 2014 12:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के दरभंगा जोन के सभी पुलिस अधिकारी अपने सरकारी आवासों के बाहर 'फरियादी घंटी' लगाएंगे।
विज्ञापन


आईजी जोन अरविंद पांडेय ने 26 जनवरी से अपने इस प्रयोग को लागू कर दिया है।

इस प्रयोग के पीछे विचार ये है कि पुलिस के अधिकारी जनता की परेशानियों को टाइम पर सुनें। SHO से लेकर DIG तक सब इस घंटी को लगवाएंगे।

अरविंद पांडे ने कहा कि," मेरा मानना है कि पुलिस और जनता के बीच संवाद जरूरी है।"

पांडे जब खुद मुजफ्फरपुर के DIG थे तब उन्होंने अपने ऑफिस के बाहर एक ऐसी घंटी लगवा ली थी। उस वक्त उनके इस प्रयोग की काफी चर्चा हुई थी।

दरभंगा जोन में 10 जिले आते हैं। वे पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कराने की दिशा में काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें