फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : लड़की के साथ जा रहे होटल मैनेजमेंट के छात्र का मर्डर, हत्या के बाद लड़की को ले भागे बदमाश

Tue, 31 Oct 2023 11:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar : लड़की को साथ लेकर जा रहे इंजीनियरिंग के छात्र को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फिर लड़की को लेकर फरार हो गये। लड़की कौन थी औत्र हत्या करने वाले कौन थे, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में जुटे स्थानीय लोग और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका में लड़की के साथ जा रहे एक होटल मैनेजमेंट के छात्र को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फिर लड़की को लेकर फरार हो गये। घटना बांका सदर थाना क्षेत्र के भसौना बांध के समीप की है।

विज्ञापन


मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने का संदेह 
मृतक बांका के जगतपुर मुहल्ला निवासी प्रभाकर चौधरी का पुत्र सुमन कुमार चौधरी (23) था। घटना के संबंध में सदर थानाध्यक्ष शम्भू यादव का कहना है कि सुमन कुमार चौधरी एक लड़की के साथ कटोरिया की ओर से बांका की ओर आ रहा था। तभी भसौना बांध के पास सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने बाइक रोककर सुमन को सामने से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सुमन जमीन पर गिर पड़ा और गोली मारने वाले बाइक सवार बदमाश उस लड़की को लेकर फरार हो गये। हत्यारे कौन थे, लड़की कौन थी और हत्या की वजह क्या है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है, पुलिस अनुसंधान कर रही है।

बाइक पर सवार लड़की के इस हरकत पर उठ रहे हैं सवाल 
घटनास्थल के आसपास मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि लड़की बाइक पर पीछे बैठी थी और मोबाइल चला रही थी। तभी भसौना बांध के पास एक बाइक पर सवार दो लोग आये, दो मिनट सुमन से कुछ बात की और फिर उसे गोली मार दी। सुमन के जमीन पर गिरते ही अपराधियों ने उस लड़की को अपने बाइक पर बैठाया और वहां से फरार हो गये।
विज्ञापन


हत्या के पीछे कहीं लड़की का हाथ तो नहीं 
स्थानीय लोगों का कहना है कि उस लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके संबंध में मृतक के परिजन भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन जिस तरह से सुमन की हत्या के बाद लड़की अपराधी के बाइक पर बैठकर चली गई ऐसे में यह बात इस ओर भी इशारा कर रही है कि इस हत्या के पीछे कहीं लड़की का हाथ तो नहीं।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें