बीते शुक्रवार देर शाम बिहार के सीवान में एक हिन्दी दैनिक के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस व्यक्ति से भी पूछताछ जारी है।इसी के साथ सिवान पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज के गायब होने की जांच करने के लिए पटना पहुंची है।
Bihar Police detain a third person in connection with the murder case of Journalist Rajdeo Ranjan's murder in Siwan, questioning underway— ANI (@ANI_news) May 15, 2016
Journalist Rajdeo Ranjan murder case: Police team from Siwan arrives in Patna to investigate into the disappearance of the CCTV Footage.— ANI (@ANI_news) May 15, 2016
बता दें किओपी थाना के हताम गांव के राधाकृष्ण चौधरी के पुत्र राजदेव रंजन महादेवा नयी बस्ती मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की शाम अखबार के ब्यूरो ऑफिस का काम पूरा वह स्टेशन रोड पर अपनी बाइक से अकेले जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर के पहले बदमाशों ने रोक कर उन्हें दो गोलियां मारीं। वह वहीं गिर गए। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सौरभ कुमार साह, डीएसपी विजय कुमार व नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल राजदेव को सदर अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।