दिव्यांशु कुमार का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
समस्तीपुर में 4 दिनों से लापता एक चार वर्षीय बच्चे का शव उसके घर के पास ही पुआल के बीच क्षतविक्षत अवस्था में मिला है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव की है। मृतक बच्चा दीपक कुमार राम का पुत्र दिव्यांशु कुमार (4) था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि बच्चा के लापता होने के बाद इसकी सूचना मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। पुलिस का कहना है कि बच्चे की हत्या करने के बाद शव को पुआल के अंदर छुपा कर रख दिया गया था।