फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: पटना में पुलिस टीम पर हमला, तीन घायल; शराब माफिया को गिरफ्तार करने के बाद लोगों ने पथराव

Tue, 12 Nov 2024 08:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Police: थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रतीत होता है कि सोची समझी साजिश के तहत पुलिस टीम पर हमला किया गया है। इस मामले में 17 लोगों पर नामजद और 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस पर हमला हुआ। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने 17 लोगों पर नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जा रहा है कि पटना पुलिस को सूचना मिली थी कि कमला नेहरू नगर में शराब माफिया चवन्नी को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस ने चवन्नी को गिरफ्तार भी कर लिया। इसी बीच उसके समर्थकों और कुछ स्थानीय लोगों ने चोर-चोर कहकर हंगामा कर लिया। पुलिसवाले जब तक कुछ कह पाते तब तक लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस वालों ने रोकने की कोशिश की तो लोगों ने पथराव कर दिया और गिरफ्तार चवन्नी को छुड़ा लिया। उग्र भीड़ के कारण पुलिस टीम को वहां से भागना पड़ा। 

विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है
इस घटना कोतवाली थाने के एसआई विकास कुमार, एएसआई ब्रजेश कुमार और बुद्धा कॉलोनी के सिपाही हिमांशु कुमार घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को गार्डिनर रोड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रतीत होता है कि सोची समझी साजिश के तहत पुलिस टीम पर हमला किया गया है। इस मामले में 17 लोगों पर नामजद और 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।   

हाल के महीने में पुलिस टीम पर हुआ था हमला
इधर, पटना पुलिस पर हमले के बाद विधि व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि हाल के महीने में पुलिस पर हमले हुए हैं। इससे पहले तीन नवंबर को यारपुर में गर्दनीबाग पुलिस टीम पर पथराव किया था। वहीं 29 सितंबर को बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें