फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लूटपाट रोकने के चक्कर में अब आम आदमी की हत्या; इसी महीने इस तरह पुलिस के जवान का हुआ था मर्डर

Wed, 25 Oct 2023 04:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Police : पिछले दिनों सड़क पर लूटपाट के दौरान एक सिपाही ने बीचबचाव किया तो उसे मार डाला गया। फिर एनकाउंटर में दो अपराधी मारे गए। इस बार मौत एक आम आदमी की हुई है। इसी तरह लूट रोकने की कोशिश में। जिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में अपराधियों ने गैस एजेंसी में काम करने वाले एक युवक को गोली मार दी। आननफानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बुधवार को पटना के निजी क्लीनिक में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला सरमेरा थाना क्षेत्र के कोतरा जांगीरपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव निवासी अरुण सिंह के पुत्र रितेश कुमार (28) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


लूटपाट के दौरान बीच बचाव करने पर अपराधियों ने मारी गोली 
घटना के संबंध में मृतक रितेश कुमार के भाई नागमणि कुमार का कहना है कि सोमवार की शाम गैस एजेंसी बंद कर उनका भाई गैस एजेंसी के संचालक के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ अपराधी ऑटो चालक से लूटपाट कर रहे थे, जिस वजह से वहां जाम लगा हुआ था। वहां पहुँचने पर रितेश वहां बीच बचाव करने लगा जिस वजह से अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गैस एजेंसी का संचालक वहां से भाग कर थाने पहुँचा और इस बात की सूचना सरमेरा थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल रितेश को सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रितेश को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार को पटना के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान रितेश की मौत हो गई।

चार नामजद अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर 
घटना के संबंध में सरमेरा थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि चौराहे पर विवाद हो रहा था, जिसे सुलझाने के लिए रितेश गया था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। इस मामले में चार अपराधियों को नामजद जबकि तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें