फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम से लोग परेशान; सुबह दो ट्रक की टक्कर के कारण गई थी एक की जान

Wed, 02 Apr 2025 12:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम की घटनाएं आम हो गई हैं। पटना में मेट्रो निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से इस सेतु पर जाम लगने की स्थिति बार-बार उत्पन्न होती है। इस बार दो ट्रक की टक्कर के बाद भीषण जाम लग गया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना को उत्तर बिहार को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम पर से लोग परेशान हैं। इस बार कारण यह है कि बुधवार सुबह सेतु पर दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सेतु पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते जाम लग गया। सुबह से जारी इस महाजाम में हजारों गाड़ियां फंसी हुई हैं। चिलचिलाती धूप में सेतु पर गाड़ियों में फंसे लोग परेशान हैं। पटना और वैशाली की पुलिस जाम पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर दो के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही ट्रक को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों का कहना है कि ट्रक चालक को नींद आ गई थी, और वह पीछे से जाकर दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रक से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी मोहम्मद सलीम के पुत्र मोहम्मद वसीम के रूप में हुई है। महात्मा गांधी सेतु से जाम हटवाने के तमाम प्रयास फिलहाल नाकाम साबित हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस यातायात को सुचारू करने के प्रयास में जुटी हुई है। गंगा ब्रिज थाना के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में चालक की मौत की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जाम हटाने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें