फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर की जनसुराज में मनीष कश्यप की एंट्री फाइनल; भाजपा से क्यों हुए दूर?

Wed, 02 Jul 2025 07:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप का भाजपा से पूर्णरूपेण मोह भंग हो गया है। पिछली सारी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रशांत किशोर की उपस्थिति में जनसुराज का दामन थामने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
मनीष कश्यप और प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप 7 जुलाई को पटना के बापू सभागार में प्रशांत किशोर की उपस्थिति में जनसुराज में शामिल होंगे। यह ऑफिशियल जानकारी खुद मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया के  फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर दी है। आज मनीष कश्यप प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे। दोनों ने खुले मैदान में पेड़ के नीचे मुलाक़ात की। मनीष कश्यप ने पीले शर्ट की बंडी और नीले रंग की पेंट पहन रखी थी। इतना ही नहीं मनीष ने राहुल गाँधी की तरह हाथ में संविधान रखा था। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना जाने के दौरान इंजीनियरिंग का छात्र लापता, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

 बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने शेष रह गये हैं, लेकिन इससे पहले चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कुछ दिनों पूर्व ही भाजपा से अलग होने की घोषणा कर दी। दरअसल, यह एलान  उन्होंने मनीष कश्यप के साथ पीएमसीएच में हुई घटना के बाद ही कर दी थी। पार्टी से अलविदा होते हुए मनीष कश्यप ने यह बताया था कि भाजपा में शामिल होने से पहले वह अपने क्षेत्र से लोक सभा का चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, जिसके बाद भाजपा के कई बड़े नेता उन्हें यह कहकर भाजपा में शामिल कर लिया कि आम जनता के लिए वह जो करना चाहते हैं, पार्टी में शामिल होकर बेहतर तरीके से कर सकते हैं। लेकिन पीएमसीएच की घटना के बाद मनीष कश्यप का निर्णय बदल गया और तब मनीष ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी में रहकर वह बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर जोरदार तरीके से आवाज नहीं उठाया पाएंगे, इस वजह से उन्होंने भाजपा छोड़ने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पीजी छात्रा के बेडरूम में क्या खोजने पहुंची पलिस? कॉलेज के अंदर से गायब हुई मोनिका का सुराग नहींं

पीएमसीएच की घटना के बाद मनीष कश्यप चनपटिया गए और उन्होंने अपने क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ने का फैसला लिया। अब वह 7 जुलाई को बापू सभागार में प्रशांत किशोर की उपस्थिति में जनसुराज में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें