फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्यार में बाधा बन रहे देवर की गोली मारकर हत्या, भाभी ने आशिक के साथ मिलकर रची थी साजिश

Thu, 31 Oct 2024 09:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

सदर एसडीपीओ- वन विवेक दीप ने बताया कि 28 अक्टूबर के रात अभिनंदन की हत्या उसकी भाभी ने अपने आशिक के साथ मिलकर करवाई थी। अभिनंदन अपने भाभी के प्यार में बाधा बन रहा था। इसके कारण उसकी भाभी ने इस घटना को अंजाम दिलवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसकी गलती इतनी थी कि वह अपनी भाभी के प्यार में बाधा बन रहा था।  इसलिए कारण उसकी भाभी ने अपने आशिक के साथ मिलकर साजिश रची। इसके बाद गोलीमार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के तीन दिन बाद जब बेतिया पुलिस ने इस मामले का जब खुलासा किया तो लोग हैरान रह गए। पुलिस ने मृत अभिनंदन की भाभी, उसके आशिक सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


भाभी ने अपने आशिक के साथ मिलकर करवाई 
सदर एसडीपीओ- वन विवेक दीप ने बताया कि 28 अक्टूबर के रात अभिनंदन की हत्या उसकी भाभी ने अपने आशिक के साथ मिलकर करवाई थी। अभिनंदन अपने भाभी के प्यार में बाधा बन रहा था। इसके कारण उसकी भाभी ने इस घटना को अंजाम दिलवाया। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के भाभी मीना देवी के पति चंडीगढ़ रहकर काम करता है। मीना देवी का अवैध संबंध सुकेट पटेल से था। वह रिश्ते में सुकेट की बुआ लगती है। इसकी जानकारी होने पर अभिनंदन इसका विरोध कर रहा था।इससे खफा होकर मीना देवी ने सुकेट पटेल से अभिनंदन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को अभिनंदन जब घर से जगदीशपुर कपड़ा सिलवाने के लिए निकला तो उसकी भाभी साजिश रचना शुरू कर दिया, कभी अभिनंदन से तो कभी सुकेट से बात कर अभिनंदन के लोकेशन की पल-पल की जानकारी सुकेट को दे रही थी।

इन लोगों ने अभिनंदन की गोली मारकर हत्या करवा दी
इसके बाद मौका देखते ही इन लोगों ने अभिनंदन की गोली मारकर हत्या करवा दी। इसके बाद सुकेट ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गोली मार अभिनंदन की हत्या कर दिया और फरार हो गया। इस मामले में अभिनंदन की भाभी पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनिया पांडेय टोला निवासी दीनानाथ दास की पत्नी मीना देवी 28 वर्षीय मझौलिया थाना क्षेत्र के प्रसोतीपुर निवासी सुकेट पटेल, मनीष कुमार व आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके भाभी के आशिक सुकेट पटेल ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर गोली मारी थी। शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ शौर्य सुमन ने एक विशेष टीम गठित किया था। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा मझौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, तकनीकी शाखा के रमेश कुमार शर्मा, ज्वाला कुमार सिंह, मझौलिया थाना के दारोगा मनिंद्र कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार शामिल रहे। वही पुलिस घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, एक कारतूस, एक खोखा, दो बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें