फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : युवक ने न्यायालय को किया गुमराह, अधिवक्ता सहित 8 पर हुआ प्राथमिक दर्ज

Wed, 08 Nov 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar : अनुसंधान के दौरान पता चला कि ट्रैक्टर के मालिक की मौत हो चुकी थी। लेकिन फर्जी तरीके से पिता के आधार कार्ड पर बेटे ने अपना फोटो चिपका कर न्यायालय से अपना जमानत करा लिया। अब पुलिस ने वकील सहित अन्य लोगों पर FIR किया है। 
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने दबोचा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में न्यायालय के वकील ने न्यायालय को धोखा दिया, जिसमें न्यायालय के आदेश पर अधिवक्ता सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मामला टाउन थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि एक युवक ने जमुई न्यायालय को गुमराह कर अपने मृत पिता को जिंदा बताकर अधिवक्ता की मदद से बालू लदे ट्रेक्टर सहित खुद का भी जमानत करा लिया। मामले की जानकारी मिलने पर न्यायालय के आदेश पर अधिवक्ता सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर किया गया है।  टाउन थाने की पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को बरुअट्टा गांव से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


क्या है मामला 
पुलिस का कहना है कि टाउन थाने की पुलिस ने लखापुर गांव से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया था। इस मामले में वाहन मालिक लखापुर निवासी जय नारायण सिंह के बेटे मुकेश सिंह को अभियुक्त बनाते हुए 13 जुलाई को प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 19 जुलाई को जय नारायण सिंह की मौत हो गई, लेकिन पिता की मौत के बाद उसके बेटे मुकेश कुमार सिंह ने 21 जुलाई को स्थानीय न्यायालय में उपस्थित होकर अपना जमानत करा लिया था।

अनुसंधान से खुला मामला 
अनुसंधान के दौरान पता चला कि उक्त ट्रैक्टर के मालिक जयनारायण सिंह की मृत्यु 19 जुलाई को हो चुकी थी। लेकिन फर्जी तरीके से पिता के आधार कार्ड पर मोनू सिंह ने अपना फोटो चिपका कर 21 जुलाई को न्यायालय से जमानत करा लिया। मामले का सच्चाई उस समय सामने आई जब टाउन थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए लखापुर गांव के मुखिया इंदु देवी से बात की तो उन्हें पता चला कि जय नारायण सिंह की मौत 19 जुलाई को ही हो चुकी है। पुलिस ने जयनारायण सिंह का डेथ सटिफिकेट भी बरामद किया है। मुकेश सिंह ने 21 जुलाई को जमुई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव रंजन और उसके जमानतदार की मदद से अपना जमानत ले लिया, जबकि टाउन थानाध्यक्ष रजीव तिवारी का कहना है कि टाउन थाने में दिए गए जय नारायण सिंह का आधार कार्ड और न्यायालय में प्रस्तुत किए गए आधार कार्ड का जब मिलान किया गया तो न्यायालय में प्रस्तुत किए गए आधार कार्ड से जय नारायण सिंह का फोटो हटाकर लखापुर निवासी मोनू सिंह का फोटो लगा दिया। जबकि टाउन थाने में दिए गए जय नारायण सिंह का आधार कार्ड में उसका सही फोटो लगाया गया था।
विज्ञापन


इनके खिलाफ की गई है कार्रवाई 
 न्यायालय के आदेश पर अधिवक्ता राजीव रंजन, जयनारायण सिंह के पुत्र मुकेश सिंह, बम बम सिंह, मोनू सिंह, राम बहादुर सिंह, गोविंद मांझी, निशु सिंह, बबीता देवी, राहुल सिंह सहित 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए जमानतदार बरूअट्टा गांव निवासी राम बहादुर सिंह, गोविंद मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें