फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुजफ्फरपुर का मीनापुर गोलियों से थर्राया; युवक को सिर में 5 बुलेट दागे, गैंगवार की आशंका

Fri, 21 Jul 2023 11:20 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक के सिर में 5 की गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, एक एटीएम कार्ड और पांच खोखा भी बरामद किए हैं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के भाव छपरा चौड़ की है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव गांव के हाई स्कूल के पीछे केले के बागीचे में मिला है। घटनास्थल से बिना नंबर प्लेट की एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक एटीएम कार्ड और चार खोखा बरामद  हुआ है। उसके बाद पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव के पहचान के लिए प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक के सिर में कई गोलियां मारी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें