फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, ममेरे भाई की मौत पर मां को ननिहाल पहुंचा कर लौट रहा था

Sun, 25 May 2025 08:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusrai Road Accident: युवक अपने ननिहाल से लौट रहा था। जीरो माइल एनएच 333बी पर तेज रफ्तार वाहन ने उसकी जान ले ली। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में शनिवार रात एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दुर्घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप की है। मृतक की पहचान मुंगेर जिला निवासी युवक के रूप में की गई है। सड़क दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीराटोल गांव के समीप स्थित जीरो माइल एनएच 333बी पर हुई। काफी समय तक युवक का पहचान नहीं हो सका था। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से रात करीब 12 बजे युवक की शिनाख्त की गई। 

 

उक्त युवक के ममेरे भाई की मौत हो गई थी, वह अपने ननिहाल से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि युवक मुंगेर के मुफसिल थाना अंतर्गत टिका रामपुर निवासी अर्जुन साह का पुत्र रौशन कुमार (19) था। वह साहेबपुरकमाल थाना के मल्हीपुर में अपनी बाइक से ननिहाल गया था। ममेरा भाई के डेथ होने पर मां को छोड़ने ननिहाल गया था। 

 

बताया जा रहा है कि छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। घटना को अंजाम देकर अज्ञात गाड़ी घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं एकतरफ उसके ममेरे भाई का दाह संस्कार होने के लिए बॉडी ननिहाल में रखा था। वहीं अब फुफेरे भाई की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें