फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair : पति को पत्नी की बहन से और पत्नी को किसी और से था प्यार, ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत

Mon, 14 Apr 2025 11:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar : ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत हो गई। जांच शुरू हुई तो पुलिस अधिकारी का भी दिमाग घूम गया। युवक का पत्नी से नहीं किसी और से प्रेम था। पत्नी का भी कुछ ऐसा ही हाल था। पत्नी की बहन का बयान कुछ और ही है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के कामाथान में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी सांख निवासी दीनदयाल कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि कल ही युवक अपने ससुराल आया था। जिसकी लाश आज उसके ससुराल में संदिग्ध स्थिति में पाई गई। मृतक के भाई संजीव और मुकेश ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी संध्या कुमारी और उसके मायके वालों ने मिलकर की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई जख्म नहीं पाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : मां ने जहर खिला तीन बच्चों की जान ली, खुद भी मौत से जूझ रही; परिवार में ऐसी क्या हुई बात?

साली से चल रहा था प्रेम प्रसंग
घटना के संबंध में मृतक के घरवालों का कहना है कि युवक अपनी साली से अक्सर फोन पर बात करता था। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को थी। आरोप है कि मृतक की पत्नी का भी प्रेम प्रसंग उसके ही मायके में था। इन दोनों बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी। रविवार को युवक अपने ससुराल पहुंचा था, जहां इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी में नोंकझोंक हुई। इसके बाद सोमवार को युवक का शव पाया गया। इधर मृतक की साली का कहना है कि उसका बहनोई ऐसे ही उससे बातें किया करता था। जिसको लेकर उसकी बहन उसपर शक करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साली का आरोप, उसकी मां और बहन ने कराई हत्या
इधर इस मामले में मृतक की साली अंजली ने अपनी मां और बहन पर बहनोई की हत्या का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी मां और बहन ने फोन कर उसके जीजा को रविवार को बुलाया था। उसके जीजा का रुपया उसके घर में बाकी था, जिसकी मांग मृतक कर रहा था। मृतक की साली ने बताया कि उसकी बहन किसी दूसरे लड़के से बात करती थी। इस वजह से उसके जीजा को मरवाना चाहती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें