फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गर्लफ्रेंड दूसरे के साथ भागी तो बॉयफ्रेंड ने कर लिया सुसाइड, परिजन बोले- लड़की के घरवाले प्रताड़ित

Sun, 15 Dec 2024 05:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

कौआकोल थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कहा कि लड़की के घरवाले कारू को लगातार प्रताड़ित करने लगे, जिससे अजीज होकर कारू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवादा से हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। एक युवक ने सुसाइड कर लिया। कारण बस इतना था कि उसकी प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) दूसरे प्रेमी (बॉयफ्रेंड) के साथ भाग गई। प्यार में मिले धोखे को वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह पूरा मामला कौआकोल थाना क्षेत्र के महुलियाटांड रेहड़ी टोला का बताया जा रहा है। पुलिस ने एक घर से फांसी के फंदे से लटकते एक युवक का शव बरामद किया है। मृत युवक की पहचान ब्रह्मदेव रविदास के 21 वर्षीय पुत्र कारू कुमार के रूप में की गई है। लोगों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में उसने आत्महत्या कर ली है। कौआकोल थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक का गांव के ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने अपने शरीर पर लड़की का नाम भी गोदना में गुदवा रखा था, जिसे लेकर 6 महीने पहले लड़की के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की थी।

विज्ञापन


कारू को लगातार प्रताड़ित करने लगे लड़की के घरवाले
इधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि उस लड़की के परिजनों ने उसे मोबाइल पर किसी लड़के के साथ बात करते देख लिया, जिसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह लड़की किसी दूसरे प्रेमी के साथ भाग गई। लड़की के परिजनों का मानना था कि मृतक युवक कारू ही उसे भगा ले गया और खुद गांव में आकर रह रहा है। इसके बाद वे लोग कारू को लगातार प्रताड़ित करने लगे, जिससे अजीज होकर कारू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिलता कारू
मृतक के पिता ने बताया कि परिवार के सभी लोग काम करने के लिए निकल गए थे। शाम में लौटकर आए तो देखा कि बेटा अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश करने में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो बुरा हाल हैं।गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें