फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गर्लफ्रेंड ने बात करने से मना तो बॉयफ्रेंड ने खाया जहर; तीन महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Tue, 17 Dec 2024 11:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah news : महज तीन महीने के प्यार में दरार आ गई। अचानक प्रेमिका ने प्रेमी से बात करने से इनकार कर दिया तो प्रेमी ने इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर सका और जहर खा लिया। पूरी खबर पढ़ें...
 
विज्ञापन
जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी ने सच ही कहा है कि 'प्यार अंधा होता है'। इस बात का जीता जागता उदाहरण बेतिया में देखने को मिला है। एक युवक महज तीन महीनों से एक लड़की से प्यार करता था। दोनों के प्यार में दरार आ गई। प्रेमिका ने प्रेमी से बात करने से इनकार कर दिया तो प्रेमी ने इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर सका और जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है
घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयमंगलापुर गांव की है। घायल की पहचान जयमंगलापुर गांव निवासी अमरुद मियां के 18 वर्षीय पुत्र राजा मियां के रूप में की गई है। घटना के सूचना मिलते ही परिजनों मे चित्कार मच गया।हालांकि परिजनों ने युवक को आननफानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विकास कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

राजा जहर पीकर खेत में लेट गया
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार के देर शाम राजा जहर पीकर खेत में लेट गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे आननफानन युवक को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। घायल युवक के पिता अमरुद मियां ने बताया कि उसका बेटा राजा गांव के ही एक लड़की से तीन महीने से प्यार करता था। इधर, कुछ दिनों से उसने बात करने से माना कर दिया। इससे नाराज होकर राजा ने जहर पी लिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दास अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की है। थानेदार अवनीश कुमार ने बताया कि युवक के जहर पीने की सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामलें मे गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें