फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : बाइक सवार युवक को डंपर ने कुचला, भीड़ ने गाड़ी में आग लगाई; PMCH जाने के दौरान हुई मौत

Fri, 17 Jan 2025 10:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Road Accident : युवक देर शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी अनियंत्रित डंफर ने उसे कुचल दिया। घटना होते ही आसपास के लोग वहां जुट गये और डंफर को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
आक्रोशित भीड़ ने डंफर को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में अनियंत्रित डंफर की ठोकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने डंफर को आग के हवाले कर दिया। हालांकि घटना होते ही आननफानन में लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर वीरपुर रोड स्थित राघोपुर पश्चिमी चंदेल द्वार के पास की है। मृतक युवक की पहचान तूफानी कुमार के रूप में की गई है। मृतक युवक की पहचान जुड़ावनपुर बरारी निवासी विपत राय के पुत्र तूफानी कुमार (30) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घर जाने के दौरान डंफर ने कुचला 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तूफानी कुमार बाइक से अपने दूसरे घर बाजार फतुहा जा रहा था। इसी दौरान राघोपुर पश्चिम गांव स्थित चंदेल द्वार के पास अनियंत्रित  डंफर ने बाइक सवार तूफानी को ठोकर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ युवक जमीन पर तड़पने लगा। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उसे  इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

भीड़ ने डंफर को किया आग के हवाले 
घटना के संबंध में जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की घायल होने की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर पहुंचाया। डॉक्टर ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन पीएमसीएच पहुँचने से पहले ही तूफानी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आक्रोशित लोगों ने डंफर में आग लगा दिया। अग्निशमन की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें