फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day: बिहार पुलिस में कई जिम्मेदारियों को संभाल रहीं महिलाएं, 54 ट्रैफिक चेक पोस्ट आधी आबादी के जिम्मे

सार

Bihar : आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। महिलाओं को बिहार सरकार ने हर क्षेत्र में 30 फीसदी भागीदारी के साथ जिम्मेदारी सौंपी। यहां तक कि अब महिलाएं पूर्ण रूप से ट्रैफिक परिचालन को अपने कमान में लेकर चला रही हैं। आज की कहानी महिला को समर्पित। 
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन सही मायनों में बिहार सरकार ने महिलाओं के उत्थान, महिलाओं के मान सम्मान और महिलाओं को अधिकार दिया है। इसी का नतीजा है कि आज बिहार में महिलाएं ट्रैफिक परिचालन पूर्ण रूप से अपने हाथ कमान में लेकर उसको संभाल रही हैं।

विज्ञापन



टीओपी पर निभा रही हैं जिम्मेदारी 
 पटना जीपीओ के टीओपी पर पदस्थापित अनीता देवी जुली कुमारी विभा कुमारी संजू और एएसआई अरुणा कुमारी का कहना है कि सरकार ने हमें जो जिम्मेदारी दी है हम लोग इसे बखूबी पूरा करने की कोशिश करते हैं। यह देश पुरुष प्रधान है, लेकिन हमारा भी मान सम्मान कम नहीं है। हम लोग अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं।  पटना जंक्शन स्थित ट्रैफिक टीओपी की कमान संभाल रही एसआई आशा कुमारी ने बताया कि इस टीओपी पर सात महिलाएं ट्रैफिक को संभाल रही हैं। इनमें प्रीति कुमारी, ममता कुमारी, सुमी कुमारी, दिव्या कुमारी, प्रिया कुमारी और रेशमा शामिल हैं। पटना जंक्शन और हनुमान मंदिर की वजह से यह काफी व्यस्ततम जगह है, लेकिन इसके बाद भी हम लोग अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। हमें इस बात की खुशी है कि महिला होने के बाद भी हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।


महिलाएं बखूबी निभा रही हैं अपनी जिम्मेदारी 
 इस संबंध में ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने अमर उजाला को बताया कि पुलिस विभाग में महिलाओं का जो रोल है वह काफी महत्वपूर्ण है। इसमें महिलाओं को जितनी जिम्मेदारियां दी गई हैं उसे वह बहुत आगे बढ़-चढ़कर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। उन्होंने यह दिखाया कि हम लोग कुछ भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

26 जनवरी से हमने 54 ट्रैफिक चेक पोस्ट पर हमने महिलाओं को जिम्मेदारी दी वहां से हमें आम जनता का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। उन रिस्पांस में सबसे अच्छी बात यह है कि लोगों ने बताया कि जिस तरह पहले ट्रैफिक पुलिस लोगों के साथ बदतमीजी करती थी गाली गलौज करती थी ऐसी शिकायतें बहुत कम हुई है और महिलाओं में इनका खुद का आत्मविश्वास बढ़ा है। पिछले 7 दिन से QRT की शुरुआत हमने की है उसमें हमने देखा है कि कहीं जाम की कोई समस्या होती है या कोई एक्सीडेंट होता है, वह उसे जगह पर तुरंत पहुंच जाती हैं और उन समस्याओं का समाधान भी करती हैं। ट्रैफिक यातायात पुलिस में 70 अधिकारी 340 कांस्टेबल और होमगार्ड हैं जो अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।


आज मुख्यमंत्री ने किया मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन
 ट्रैफिक एसपी अपराजिता लोहान ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन किया। यह अभी चिड़ियाखाना के पास बनाया गया है, लेकिन पूरे बिहार में 54 जगहों पर मॉडल ट्रैफिक पोस्ट बनाया जाएगा जहां महिलाओं से संबंधित सारी व्यवस्थाएं होंगी।


शहर में बनाया गया QRT
 ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि एक सप्ताह पहले पूरे पटना में आठ QRT बनाए गए हैं। इन्हें डॉल्फिन नाम दिया गया है। इसकी विशेषता यह है कि डॉल्फिन को गाड़ी की व्यवस्था की गई है। QRT में चालक सिपाही और पदाधिकारी सभी महिलाएं हैं। 

विज्ञापन

प्रियंका कुमारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पुलिस वाहन की चालक हैं प्रियंका
पटना जिला के कोतवाली थाना में पदस्थापित बिहार पुलिस में कांस्टेबल प्रियंका कुमारी पुलिस वहां की चालक हैं। इनका कहना है कि 2022 में इन्होंने कोतवाली थाना में ज्वाइन किया था और तब से यह पुलिस वाहन चलाती हैं। प्रियंका कुमारी ने 'अमर उजाला' को बताया कि हमें काम पुरुषों के साथ ही करना होता है, लेकिन उनके सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हूं। मुझे पुलिस वाहन चलाते देख लोग थोड़ा आश्चर्य जरूर करते हैं, लेकिन मुझे अच्छा लगता है। सरकार ने आज महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देकर बिहार सरकार ने उन्हें  मान सम्मान और अधिकार दिया है, हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। महिला वर्ग जिस तरह से घर संभालती है इस तरह हम बाहर में भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। दूर देहात क्षेत्र में जहां लोगों की मानसिकता बेटियों के प्रति नकारात्मक होती है, उन्हें हम कहना चाहेंगे कि बेटी को घर से बाहर आने दीजिए वह आपके, समाज के और राष्ट्र के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को चार चांद लगाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें