फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मानव तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार; डेढ़ लाख में बेचते थे लड़कियों को

Fri, 27 Jun 2025 10:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : लड़की भागती हुई रेल थाना पहुंची। उसे देखकर कोई कुछ समझ नहीं पाया। फिर जब उसने अपनी कहानी बताई तो पुलिस उसकी बातों को सुनकर दंग रह गयी। फिर बिना देर किये पुलिस राजधानी से 200 किलोमीटर दूर एक होटल मालिक और महिला समेत 5 लोगों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने मानव तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए युवती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना हैकि ये लोग भोली भाली युवती को बहलाते फुसलाते थे और फिर शादी का झांसा देकर अन्य राज्यों में बेच देते थे। इन मानव तस्करों की गिरफ्तारी दानापुर से हुई है।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी डॉ कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि ये लोग महिलाओं को डेढ़ से दो लाख में बेचते थे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ मानव तस्कर लड़की को बेचने जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और  थाना अध्यक्ष दानापुर प्रशांत भारद्वाज के नेतृव में टीम गठित की गयी। पटना पुलिस ने राजस्थान ले जा रही युवती समेत पांच तस्करों को दबोचा लिया। दानापुर थाने की पुलिस रोहतास के दिनारा पहुंचकर छापेमारी की जहां से पांच  धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में महिला समेत दिनारा के आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल के संचालक अजय कुमार साह भी शामिल हैं।. पटना पुलिस गिरफ्तार चार लोगों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : मतदान के लिए भारतीय नागरिकता का प्रमाण मांगने पर बिफरा महागठबंधन, तेजस्वी ने खोला मोर्चा
विज्ञापन


इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों ने आरा की रहने वाली गरीब घर की एक लड़की को शादी कराने का झांसा दिया और 1.50 लाख रुपये में राजस्थान के एक कारोबारी को बेच दिया।. लेकिन, उस कारोबारी ने लड़की को गलत धंधे में डालने के लिए प्रताड़ित कर्नर लगा।. इसके बाद लड़की किसी तरह से राजस्थान के कोटा से भाग कर दानापुर जंक्शन पहुंची, जहां से किसी ने उसे दानापुर थाना जाने की सलाह दी। वह दानापुर थाना पहुंची और सारी कहानी बतायी। दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही रोहतास के दिनारा स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में छापेमारी की, जहां से राजेश कुमार साह सहित चार को गिरफ्तार कर लिया।. सभी आरोपियों को पटना लाया गया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: लेखापाल की महिला मित्र के ठिकाने पर भी ईओयू की छापेमारी, फ्लैट और जमीन के कई कागजात मिले
विज्ञापन


 दरअसल पटना पुलिस ने दानापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग को राजस्थान से बरामद किया, जिसके बाद इस मानव तस्कर गिरोह का खुलासा हुआ है। इस मामले का खुलासा करते हुए पटना पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दानापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की को रेलवे स्टेशन पर गैंग के सदस्य बहला-फुसलाकर रोहतास ले गए जहां उसकी शादी गैंग के सदस्यों ने करवाई और उसे डेढ़ लाख रुपए में राजस्थान ले जाकर बेच दिया था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब गुमशुदा नाबालिग की तलाश में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गयी। इस दौरान पटना पुलिस नाबालिग को ढूंढती हुई राजस्थान पहुंची जहां से नाबालिग को बरामद किया। साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान के मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। मैरिज हॉल में गायब नाबालिको को रखने वाले मैरिज हॉल मालिक की संलिप्तता में उसे गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ के दौरान पता चला कि इस गैंग ने पटना के 10 नाबालिगों को बेचा है। पटना एसएसपी ने बताया कि ये गैंग रेलवे स्टेशन पर एक्टिव रहते थे। अकेली नाबालिक को देख उसे टारगेट कर बहला फुलाकर कर साथ ले जाते और उसे बाहर के राज्यों में बेच दिया करते थे । फिलहाल इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। गिरफ्तार लोगों से कई जानकारियां हासिल हुई हैं । पुलिस पूरे मामले में मानव तस्कर से कड़ी को खागलने में जुटी है।


                                                

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें