फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lathi Charge in Patna : तो इस कारण पटना में पुलिस ने भारत बंद कराने वालों पर चटकाईं लाठियां! क्या है चर्चा

Wed, 21 Aug 2024 05:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : देशभर में भारत बंद को लेकर प्रदर्शन था, लेकिन पटना में प्रदर्शनकारियों के उद्दंड रवैये के कारण बहुत कुछ हुआ। प्रदर्शनकारी पुलिस से तो उलझ ही रहे थे, धक्कामुक्की में आईएएस-आईपीएस को भी कुछ नहीं समझ रहे थे। चर्चा है कि इसी पर पुलिस भड़क गई।
विज्ञापन
लाठी चार्ज करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज विपक्ष ने पूरे भारत में बंद का आह्वान किया। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। पटना में भी प्रदर्शन किया गया। पटना यूनिवर्सिटी की तरफ से भीड़ चली आ रही थी। जीपीओ गोलम्बर तक आते-आते भीड़ दो रास्तों में बंट गई। शुरूआती समय में न्यू डाकबंगला रोड की तरफ से भीड़ की शक्ल में प्रदर्शनकारी सरकार, सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे बाजी करते हुए बैरिकेडिंग तक पहुँच गये। लगभग 40 मिनट तक पुलिस उनको रोक के रखी। पुलिस का कहना था कि बैरिकेडिंग को आप पर मत कीजिये, जबकि भीड़ बैरिकेडिंग को तोड़ने के लिए अथक प्रयास कर रही थी। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और डाक बंगला के मुख्य चौक की तरफ दौड़ गये। कुछ लोग इस बात का चर्चा कर रहे थे कि पुलिस लाठी चार्ज नहीं करती, क्यों कि पुलिस काफी देर तक प्रदर्शनकारियों को रोक रही थी। एक तरह से कहें तो पुलिस ने काफी बर्दास्त किया। बेरिकेटिंग टूटने के बाद भी पुलिस शांत रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों की उदंडता की वजह से पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। कुछ पुलिसकर्मी इस बात की चर्चा कर रहे थे कि डाकबंगला चौराहा पर पहुँचने के क्रम में भीड़ में छुपे असामाजिक लोगों ने पटना एसपी को धक्का दे दिया। बस इसी बात को लेकर पुलिस बिफर गई और उन प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें