फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किन लोगों को कह दिया अपशब्द, खुद को बताया शेरनी

Tue, 01 Apr 2025 05:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: दर्शकों की टिप्पणी सुनकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भड़क गईं। उन्होंने सहयोगी कलाकार को प्रस्तुति देने से रोक दिया। इसके बाद दर्शकों पर जमकर अपनी भड़ास निकासी। बोलते-बोलते अक्षरा सिंह ने अपशब्द का भी प्रयोग कर दिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जानिए, अक्षरा ने क्या-क्या कहा...
विज्ञापन
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर से चर्चा में है। उन्होंने आरा में एक कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को सरेआम गाली दे दी है। इससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह घटना हिन्दू नव वर्ष समारोह के दौरान बखोरापुर में रविवार रात को हुई। इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह ने दर्शकों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए 'कुत्ता' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। अब अक्षरा सिंह के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग अक्षरा सिंह पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। जानिए, क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


किसी ने हूटिंग कर दी
बताया जा रहा है कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बखोरापुर गांव में बीते रविवार उद्योगपति अजय सिंह द्वारा हिन्दू नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत कई मशहूर कलाकारों को बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच दर्शकों में से किसी ने हूटिंग कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ दर्शकों ने सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर भी टिप्पणी की। इसी बात पर अक्षरा सिंह भड़क गईं। उन्होंने फौरन गाना गा रहे अपने साथी कलाकार को रोक दिया। इसके मंच से ही हूंटिंग करने वाले दर्शन को कहा कि हिम्मत हो तो आगे आओ। मैं शेरनी हूं, डरने वालों में से नहीं हूं, और तुम लोगों को मैं 'कुत्ता' ही कह सकती हूं। इससे ज्यादा के लायक नहीं हो।

लोगों में आक्रोश है
अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बयान का किसी दर्शन ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इस घटना से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अक्षरा सिंह को अपने दर्शकों को इस तरह गाली नहीं देनी चाहिए। 

 200 दिन पहले की तारीख में पहुंची पुलिस, एक दिन में जिंदा मिल गया मरा बताया हुआ बच्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें